Posts

Showing posts from March, 2022

शौर्य

भारत का शौर्या ऐसा रहा की सात समुंदर पार भी यहाँ की गाथा प्रचलित है। भारत की मिट्टी सोने से भी अनमोल है, दुनिया चाहे लाख प्रयास कर ले लेकिन भारत जैसे महान हस्तिया दुनिया में कही नहीं मिलेगी। दुनिया को कुछ जानकारी नहीं थी सब भारत के वेद पुराण से हर देश में वैज्ञानिक खोज हो रही थी और है । हमारे वेदो के लिए कुछ भी रहस्य नहीं है। सनातन धर्म जितना धरती में कुछ आधुनिक नहीं है। पूरी दुनिया लाखों मुश्किलों से ग्रस्त रहेंगी ज़ब तक भारतीय संस्कृति से शिक्षा नहीं प्राप्त करेंगे। दुनिया के हर देश को भगवद गीता की सीख मिलनी चाहिए ताकि धरती को हम हैवानियत से बचा पाए और इंसानो को सोचने और रहने का सही तरीका बता पाए।  

राजतिलक 🚩

बजेंगे ढ़ोल नगाड़े, बरसेंगे फूल और रंग, ख़ुशी से नाचेगा सारा जग जब भारत बनेगा हिंदू राष्ट्र। घर-घर दीप प्रज्जवलित होंगे, बनेगी हर आँगन में रंगोली, तुलसी बनेगी हर घर की शान, जब राम मंदिर हो जाएगा तैयार पुरे देश में धूम मच जाएगी, देश हिंदू राष्ट्र कहलाएगा। विरोधी भी समर्थन देंगे, अपने पूर्वजों को वो भी न्याय देंगे, सब समझ जाएगे हम सब एक ही है। राम अपने भूले हुए भक्तो को वापस बुलाएंगे। जब भारत के खंडित हिस्से भारत के पास खुद जुड़ना चाहेंगे, तब आएगा अखंड भारत। होगा राजतिलक अयोध्या पति श्री राम का, होगा सुनेहरा दिन वो, जब पूरा विश्व बोलेगा जय श्री राम। 🙏🚩

मौर्या आ रहा।

आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्या ने जो अखंड भारत की स्थापना की, जो उसकी नींव रखी उसे कुछ उपद्रवियों ने तोडना चाहा, आतंकी सोच से देश को नष्ट करना चाहा। हर मंदिर को ध्वस्त कर अपनी इमारते बनाई जिसके लिए हम अभी भी न्याय मांग रहे। लेकिन मौर्या हर शतक में भारत को मिलेगा। भारत कभी भी खाली नहीं रहेगा वीरों से.. चाहे वो राजा पोरस, सम्राट अशोक, बाप्पा रावल, पृथ्वीराज चौहान, राणा संघा, महाराणा प्रताप,  शिवाजी राव, भगत सिंह, वीर सावरकर, बिपिन रावत जैसे वीर हो। भारत वीरों का खज़ाना है, हिम्मत है जो भारत को तोड़ पाया इन वीरों के सामने। भारत अखंड था, है और रहेगा। जिस छल से भारत के चार टुकड़े किए गए वो एक दिन फिर जुड़ जाएंगे। ये विश्वास है मेरा, हर भारतीय का। माँ भारती के आशीर्वाद से मौर्या फिर आएगा, धरती पे सबसे बड़ा शूरवीर वही होगा, जिसकी सहायता के लिए चप्पे - चप्पे से लोग जुड़ जाएंगे, और धरती में भारत का खोया हुआ सम्मान, यश, ज्ञान, समृद्धि और शौर्य वापस आएगा। जिसे गुरु भी पुजेंगे। जब पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, किसी को समझ नहीं आएगा की आगे क्या करना है, जब सब जीवन जीना भूल जाएंगे तब भारत विश्...

टूटे हुए सपने

 भारत को खंड खंड करने वाले तो चले गए लेकिन अपनी सोच छोड़ गए। वही सोच अब आतंकवाद और जिहाद बन गया है। धर्म निरपेक्ष के चक्कर में भारतीयों को उलझा दिआ और खुद डेरा डाल लिए भारत में। भारत का संविधान किसने बनाया? अंग्रेज़ों के ज़माने से चलता आ रहा कानून अब क्या भारतीयों की आवश्यकता है?