मौर्या आ रहा।

आचार्य चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्या ने जो अखंड भारत की स्थापना की, जो उसकी नींव रखी उसे कुछ उपद्रवियों ने तोडना चाहा, आतंकी सोच से देश को नष्ट करना चाहा। हर मंदिर को ध्वस्त कर अपनी इमारते बनाई जिसके लिए हम अभी भी न्याय मांग रहे।

लेकिन मौर्या हर शतक में भारत को मिलेगा। भारत कभी भी खाली नहीं रहेगा वीरों से.. चाहे वो राजा पोरस, सम्राट अशोक, बाप्पा रावल, पृथ्वीराज चौहान, राणा संघा, महाराणा प्रताप,  शिवाजी राव, भगत सिंह, वीर सावरकर, बिपिन रावत जैसे वीर हो।
भारत वीरों का खज़ाना है, हिम्मत है जो भारत को तोड़ पाया इन वीरों के सामने। भारत अखंड था, है और रहेगा।
जिस छल से भारत के चार टुकड़े किए गए वो एक दिन फिर जुड़ जाएंगे। ये विश्वास है मेरा, हर भारतीय का। माँ भारती के आशीर्वाद से मौर्या फिर आएगा, धरती पे सबसे बड़ा शूरवीर वही होगा, जिसकी सहायता के लिए चप्पे - चप्पे से लोग जुड़ जाएंगे, और धरती में भारत का खोया हुआ सम्मान, यश, ज्ञान, समृद्धि और शौर्य वापस आएगा। जिसे गुरु भी पुजेंगे। जब पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा, किसी को समझ नहीं आएगा की आगे क्या करना है, जब सब जीवन जीना भूल जाएंगे तब भारत विश्व गुरु बनके उभरेगा। तब भारत पूरी दुनिया में सनातन धर्म की शिक्षा से दुनिया में फिर उजाला लाएगा।
जय माँ भारती 🚩🙏

Comments